पाली. सुमेरपुरथाना क्षेत्र के खिंदारा गांव के समीप हुए कार
पाली. सुमेरपुरथाना क्षेत्र के खिंदारा गांव के समीप हुए कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पालड़ी जोड़ निवासी अमृतलाल पुत्र दलाजी माली ने सुमेरपुर थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई पारस अंशीदेवी दोनों मोटरसाइकिल पर सांडेराव से सुमेरपुर की तरफ रहे थे। तभी पीछे से रहे कार चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र मग सिंह ने खिंदारा गांव के समीप उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उसका भाई और अंशीदेवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार-बाइक की टक्कर में दो घायल