सुमेरपुर| श्रीसुमेरपुर व्यापार संघ ने सांसद पीपी चौधरी, ऊर्जा मंत्री
सुमेरपुर| श्रीसुमेरपुर व्यापार संघ ने सांसद पीपी चौधरी, ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत एवं उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ को पत्र भेजकर दाल दलहन एवं तिलहन की स्टॉक सीमा समाप्त करने की मांग की। पत्र में बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा दाल दलहन एवं तिलहन पर स्टॉक सीमा लागू की गई। जिससे राज्य में तिलहन एवं दलहन का उत्पादन प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि दाल दलहन की स्टॉक सीमा 2000 क्विंटल एवं 75 दिन की सीमा के भीतर बेचना अनिवार्य किया गया। तेल तिलहन की स्टॉक सीमा 2 हजार क्विंटल एवं 60 दिन की सीमा में बेचना अनिवार्य किया गया है।
सांसद उप मुख्य सचेतक को भेजा पत्र