पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण

लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदलत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के लिए दो लोक अदालत बैंच का गठन किया गया। जिनमें से प्रथम लोक अदालत में अति.मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बैंच अध्यक्ष सुरेश कुमार, सदस्य रतनलाल गहलोत अमृतलाल चौधरी उपस्थित थे। लोक अदालत बैंच के समक्ष 138 एनआई एक्ट एवं वसूली से संबंधित कुल 49 पत्रावलियां रखी गई। जिनमें से कुल 49 पत्रावलियों का लोक अदालत के जरिए निस्तारण कर 5328 हजार रुपए की समझौता राशि जारी की गई। इसके अतिरिक्त बैंच के समक्ष बैंक लोन से संबंधित करीब 30 प्री-लीटिगेशन प्रकरण भी लोक अदालत में रखे गए। जिनमें से कुल 5 प्रकरणों का लोक अदालत के जरिए निस्तारण एवं 55800 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। द्वितीय लोक अदालत बैंच के अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट किरणकुमार चौहान एवं सदस्य देवीसिंह राठौड़ भरत के राठौड़ उपस्थित थे। बैंच के समक्ष भी 138 एनआई एक्ट से संबंधित करीब 20 पत्रावलियां रखी गई। जिनमें से कुल 2 पत्रावलियों का लोक अदालत के जरिए निस्तारण एवं 2 लाख 55 हजार की समझौता राशि जारी की गई। इस मौके पर हिम्मतराम सोलंकी, रतनसिंह राजपुरोहित, कांतिलाल सोनी, महेंद्रासिंह जाखोड़ा, जितेंद्र परमार, ललित मेड़तिया, खेतसिंह जैतावत, प्रवीण सोलंकी, भरत कुमावत, एसबीआई बैंक अधिकारी बीएम यादव, एसबीबीजे बैंक अधिकारी सुरेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

सुमेरपुर. न्यायलय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...