सैय्यद बादशाह का उर्स 17 को
शिवगंज| हजरतसैय्यद बादशाह की दरगाह परिसर में सालाना उर्स का आयोजन 17 दिसंबर को होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। दरगाह कमेटी जिलानी मुस्लिम युवा कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उर्स की तैयारियां शुरू कर दी है। दरगाह कमेटी के सदर उस्ताद इकबाल खां पठान सचिव अय्यूब खां सिलावट ने बताया कि तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ बुधवार को जलसा-ए-तकरीर कार्यक्रम के साथ होगा। इसके बाद नमाजे इशा तकरीर, नअत ख्वां समेत कई कार्यक्रम होंगे। उर्स स्थल पर 18 दिसंबर को महफिल-ए-शमां कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कव्वाल बड़े अब्दुल मजीद शोला मुंबई कव्वाल जैबानाज बिहार विभिन्न कव्वालियों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके दूसरे दिन 19 दिसंबर को कुल की रस्म सुबह 5 बजे होने के साथ उर्स का समापन होगा। उर्स में मौलाना सय्यद मक्की, मोहम्मद शरीफ, मौलाना जनाब सय्यद जफर, मौलाना अल्हाज अब्दुल गफूर आदि शिरकत करेंगे।
हजरत सादिक आलम, मौलाना अलीमुद्दीन आदि अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उर्स में हर साल शिवगंज, सुमेरपुर, फालना, रानी, तखतगढ़, सिरोही समेत कई शहरों, कस्बों से मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं बच्चे भाग लेते हैं।