पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंदरू के ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर एसपी

सिंदरू के ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंदरूके ग्रामीणों की समस्याआें के निस्तारण के लिए जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मंगलवार को सिंदरू गांव पहुंचे। रात्रि चौपाल में कलेक्टर रोहित गुप्ता ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को मौके पर आवश्यक निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल के लिए टयूबवेल में पानी की कमी, बिजली आपूर्ति की समस्या, सिंदरू-जादरी सिंदरू-फालना मार्गाें पर सड़कों के डामरीकरण की आवश्यकता, 104 एम्बुलेंस की समस्या, नेशनल हाईवे पर गांव की आेर सर्विस रोड नहीं दिए जाने आदि समस्याएं रखी। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान कलेक्टर ने डिस्कॉम के अधिकारियों को विद्युत चौपाल की जानकारी का प्रचार-प्रसार कर जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सिंदरू-जादरी सड़क मार्ग पर मिसिंग लिंक को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण बसों के ठहराव के लिए कार्रवाई करने की बात की। एसपी अनिल कुमार टांक ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को कानून व्यवस्था बनाए रखकर कानूनों की पालना करने झूठे मुकदमे नहीं करने की बात कहीं। रात्रि चौपाल में सुमेरपुर नगर पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत, सरपंच हवन कुमारी, उपसरपंच शैतानसिंह, एसीईआे हरिराम मीणा, एसडीएम महिपाल कुमार, पुलिस उप अधीक्षक अमरसिंह, विकास अधिकारी दशरथसिंह, तहसीलदार वीरेंद्रसिंह, थानाधिकारी सांडेराव अमराराम मीणा, एक्सईएन नरेगा राजेंद्र आदि उपस्थित थे।

रात्रि चौपाल को संबोधित करते एसपी अनिल कुमार टांक एवं उपस्थित ग्रामीण।