राठौड़ 13 को सुमेरपुर के दौरे पर
पाली| बीजेपीजिलाध्यक्ष सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ बुधवार को सिंदरू सुमेरपुर में आयोजित कई समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान राठौड़ 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी के सुभाष त्रिवेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुबह 9 बजे सांडेराव स्थित सिंदरू गांव में ग्रामीण सभा को संबोधित करेंगे। 11 बजे वे सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्र के पालड़ी जोड गांव में पंचायत समिति द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।
इसके अलावा वे सुमेरपुर नगर पालिका बोर्ड के गठन के बाद आयोजित बोर्ड की पहली बैठक मे भाग लेंगे और वहां किसान सेवा केंद्र का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वार्ड 1, 3, 7 एवं वार्ड नं. 8 नगर पालिका द्वारा करवाए जा रहे सीसी सड़क इंटर लॉकिंग सड़क आदि का शिलान्यास कर यहां आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। इन सभी समारोह में सुमेरपुर पालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत, उपाध्यक्ष रमेश कुमार राखेचा सुमेरपुर पालिका के सभी पार्षद एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।