पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक राठौड़ ने किया सीसी सड़क एवं जलाशय का लोकार्पण

विधायक राठौड़ ने किया सीसी सड़क एवं जलाशय का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| भाजपाजिलाध्यक्ष एवं सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ ने मंगलवार को पाली पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने सीसी सड़कों जलाशय का लोकार्पण किया। राठौड़ ने पाली पंचायत समिति क्षेत्र के खैरवा, लांबिया, आकेली, उत्तवण, सदावास, बालेलाव, रामपुरा, वडेरवास सहित कई गांवों का दौरा कर यहां ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जवाई बांध पुनर्भरण योजना के बारे में विधायक ने कमेटी द्वारा प्रयास किए जाने और इसके पानी का लाभ पूरे साल जिले के लोगों को पेयजल सिंचाई के लिए मिलेगा। विधायक ने निर्मल स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर में शौचालय बनाने की भी लोगों से अपील की साथ ही आकेली में आम चौहटे पर सामुदायिक भवन निर्माण स्कूल क्रमोन्नत करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उन्होंने लांबिया में लाखों रुपए की लागत से बनने वाली उच्च जलाशय का शिलान्यास सीसी सड़क का लोकार्पण किया।

ाथ ही खैरवा में 240 किलो लीटर वाली क्षमता की निर्माणाधीन उच्च जलाशयों का लोकार्पण कर जिसे जनता को समर्पित किया। दौरे में विकास अधिकारी मोहित दवे, जलदाय विभाग के जेईएन हरिराम चौधरी, डिस्कॉम के एईएन गजेंद्र देवडा , पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, पूर्व उपप्रधान संजय ओझा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी, नेमसिंह रावलवास, शंकरसिंह खैरवा, उम्मेदसिंह डेंडा इन गावों के सरपंच तथा भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।