पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुमेरपुर नगर पालिका का 55 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट पारित

सुमेरपुर नगर पालिका का 55 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुमेरपुर नगर पालिका का वर्ष 2016-17 वित्तवर्ष के लिए 55 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 51 करोड़ 77 लाख रुपए का बजट था, जिसे बढ़ाकर 55 करोड़ 76 लाख रुपए किया गया है। जिसमें 3 करोड़ 99 लाख रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिससे सुमेरपुर के विकास में नए आयाम तय होंगे। नगरीय विकास कर 17 लाख वसूल करने का प्रावधान के साथ पालिका में चुंगी से प्राप्त होने वाली क्षतिपूर्ति अनुदान राशि चालू वर्ष में 9 करोड़ 81 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 करोड़ 80 लाख रुपए रखी गई। नागरिक सुविधाओं से किराए के रूप में दुकानें, सामुदायिक केंद्र सहित अन्य से कुल 8.75 लाख रुपए होने की संभावना है। शुल्क एवं उपभोक्ता प्रभार के अंतर्गत भवन निर्माण में 1 करोड़ रुपए के साथ भू-उपयोग परिवर्तत में 15 लाख रुपए, कच्ची बस्ती नियमन शुल्क में 3 लाख और कृषि भूमि नियमन में 2 करोड़ रुपए एवं विकास शुल्क करोड़ 50 लाख रुपए होने की संभावना है। वार्षिक प्रीमियम लीज राशि में 1 करोड़ रुपए की आय होने की संभावना है। सड़क क्षतिपूर्ति शुल्क 20 लाख रुपए का प्रोविजन रखा गया है। विवेकानंद में भूखंड एवं बाय पास रोड पर दुकानों के नीलामी से आय होने की संभावना है। अनुदान एवं सहायता के रूप में स्थानीय कर रोडलाइट चार्ज राशि 1 करोड़ 50 लाख रुपए है। आईएचएसडीपी योजना में केंद्र राज्य सरकार से 2 करोड़ रुपए अनुदान की आने तथा विधायक कोष से 50 लाख सांसद कोष से 1 करोड़ 50 लाख रुपए राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत 3 करोड़ रुपए, निर्बंध योजना में 10 लाख, प्राकृतिक आपदा में 10 लाख, आश्रय स्थल में 25 लाख, टाउन हॉल के निर्माण के लिए विशेष अनुदान के रूप में 1 करोड़ 50 लाख रुपए एवं स्वच्छ भारत मिशन में 1 करोड़ रुपए है। सड़क एवं पुल संधारण में 2 करोड़ रुपए, नाले-नालियों के लिए 1 करोड़ रुपए, नर्सरी में 10 लाख रुपए, झील तालाब 5 लाख रुपए एवं सार्वजनिक टॉयलेट में 10 लाख का प्रावधान रखा गया।

सफाईकर्मचारियों की नियुक्ति जल्द: शनिवारको नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सफाई कर्मचारी नियुक्ति को लेकर जल्द बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियुक्ति को लेकर बैठक इसी माह में आयोजित करने का निर्णय लिया। जिससे शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार हो सकें।

सिंहप्रस्थसरोवर में श्रमदान करने का अपील: रविवारको सिंहप्रस्थ सरोवर (सीपण तालाब) में श्रमदान करने को लेकर पालिकाध्यक्ष कुमावत ने समस्त बोर्ड सदस्यों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में आकर श्रमदान करने की अपील की। कुमावत ने सदस्यों को अपने मोहल्ले मित्रों को साथ लाने का भी अपील की।

खाद्यसुरक्षा का आधा से ज्यादा लोगों को नहीं मिल रहा लाभ : नगरपालिका की वित्त बजट बैठक में पार्षद सुभाष मेवाड़ा में बोर्ड को अवगत करवाया की खाद्य सुरक्षा योजना में आने वाले व्यक्तियों में आधे से ज्यादा लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेवाड़ा ने बताया कि योजना के तहत लोगों को गेहूं नहीं मिल पा रहे हैं।

सुमेरपुर. नगर पालिका की बैठक में उपस्थित अधिकारी जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...