पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 केंद्रों पर 12 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

45 केंद्रों पर 12 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा शनिवार को पटवारी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्र पर्यवेक्षकों की ओर से पूरी तरह से सख्ती बरती गई। हर केंद्र पर जैमर और पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को लेकर भी सख्ती बरती गई। जानकारी के अनुसार पटवारी भर्ती परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे जिले के 45 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसके लिए पाली शहर में 34 और सुमेरपुर में 11 केंद्र बनाए गए। परीक्षा कार्डिनेटर एसीओ हरिराम मीणा ने बताया कि 15 हजार 357 अभ्यर्थियों में से 12 हजार 857 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। शेष|पेज17







वहीं2490 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर ही अभ्यर्थियों के जैकेट,जूते, मफलर और यहां तक की जूते गले मे पहने ताबीज भी उतारे गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी तरह का नकल प्रकरण सामने नहीं आया।

शहरमें हुई जाम की स्थिति, वाहनों की लगी कतारें

दोपहरकरीब 3 बजे परीक्षा पूरी होने के बाद सभी अभ्यर्थी अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड की तरफ रूख करने लगे। इस दौरान नया बस स्टैंड से डाक बंगला चौराहा करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। वाहनों की लगी कतारों से शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी पुलिस जाब्ता समेत मौके पर पहुंचे और जाम खुलावाया।

जैमर लगे होने से प्रभावित हुए मोबाइल उपभोक्ता

ब्लूटूथऔर अन्य संचार माध्यमों से होने वाली नकलों को रोकने के लिए शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए। इस दौरान शहर के मोबाइल उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा शुरू होने से पहले की जैमर को शुरू कर दिया गया था, ऐसे में शाम तक मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से नेटवर्क भी कट रहा था।

सांचौर से परीक्षा देने आई संगीता को फोटो नहीं होने के कारण परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। उसने बताया कि उसके पास दूसरा फोटो नहीं होने की वजह से परीक्षा देने से रोक दिया गया। इस पर उसने अधिकारियों से परीक्षा देने की गुजारिश भी की, लेकिन सख्ती के चलते वह परीक्षा नहीं दे पाई। वहीं बांगड़ कॉलेज में परीक्षा देने आया अभ्यर्थी ब्लैक पेन नहीं होने से केंद्र पर्यवेक्षकों से उलझ पड़ा। समझाइश के बाद उसने अन्य साथी की मदद ली और परीक्षा दी।

परीक्षा {पालीऔर सुमेरपुर के 45 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। 15 हजार 357 अभ्यर्थियों में से 12 हजार 857 अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने। 2490 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित।

सख्ती{इसबार पाली में जालोर के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक थी। नकल रोकने के लिए सख्ती बरती गई। अभ्यर्थियों की दो स्तरीय जांच पूरी होने के बाद बिठाया परीक्षा देने।

स्थिति{3बजे परीक्षा पूरी होने के बाद पटवारी परीक्षा के अभ्यर्थियों का रेला शहर की सड़कों पर नजर आया। एक बार के लिए नया बस स्टैंड से मस्तान बाबा तक जाम लगा रहा। यही स्थिति सुमेरपुर की थी। बस स्टैंड पर पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...