पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड की प्रथम बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव लिए

बोर्ड की प्रथम बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका की साधारण बैठक बुधवार को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत उपाध्यक्ष रमेश राखेचा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिशाषी अधिकारी इंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्डों में से 15 वार्डों में भामाशाह शिविर का आयोजन किया जा चुका है।

शेष 10 वार्डों में गुरुवार से कैंप प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान आधार कार्ड एवं भामाशाह कार्ड दोनों ही तैयार किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा शहर में अभियान के तहत शहर की सफाई कराने के लिए विधायक मदन राठौड़ द्वारा शुभांरभ किया गया।

इनविकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बुधवारको नगर पालिका की साधारण बैठक में नए कार्यों में तखतगढ़ रोड से जालोर चौराहे तक रोड चौडा कर डिवाईडर निर्माण, बाईपास जाखामाता मंदिर से जालोर चौराहे तक रोड चौड़ा करके रोड डिवाईडर बनाना तथा दोनों सड़क पर कलात्मक स्वागत गेट बनाने की स्वीकृति मिली। सीवरेज के द्वितीय फेस को लागू करने के लिए राज्य सरकार को पारित किया गया। पालिका भंडार में रोड लाईट सामान पुराना सामान नीलामी की गई। डिस्कॉम को 20 लाख रुपए कॉलोनी के उपर से बिजली तार को हटने के लिए भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई। बिजली पानी की एनओसी का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। आधुनिक शौचालय बनाने, डंपर, रिक्शा एवं लोडर क्रय करने की स्वीकृति की प्रदान की गई। इस मौके पर सुभाष मेवाड़ा, दिनेश मीणा, शारदा देवी, सदना देवासी, भूरसिंह, चतराराम मेघवाल, किशनलाल वछेटा, लक्ष्मीनारायण मीणा, जवानमल मेड़तिया आदि मौजूद थे।

सुमेरपुर. नगरपालिकाकी साधारण बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष, पार्षद जनप्रतिनिधि।