भारूंदा में निकाली जन चेतना रैली
सुमेरपुर. भारूंदागांव स्थित अमरदीप बाल विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन चेतना रैली निकाली। रैली में जिला संदर्भ समूह सदस्य सोनाराम मेघवाल मनोहरसिंह ने छात्रों को जागरूक किया। रैली पंचायत भवन से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में सोनाराम, सुरेंद्र कुमार, मोतीराम, धनराज आदि मौजूद थे।