पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"राम मिलेंगे हनुमान के बिना...\'

\"राम मिलेंगे हनुमान के बिना...\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में जीणमाता सेवा समिति के तत्वावधान में जीणमाता भजन संध्या का आयोजन सोमवार रात्रि को अग्रसेन भवन में किया गया। भजन संध्या का आगाज गोपाल वर्मा ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने रिद्धी-सिद्धी के दाता फतेह म्हारी आज करो...भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने सेवक नहीं है हनुमान के जैसा, दाता नहीं है श्रीराम जैसा..., राम मिलेंगे हनुमान के बिना... भजन की प्रस्तुति पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने नौ अध्यायों में 175 श्लोक को अपने गायन में माता जीण भवानी के बारे में वर्णन किया।

सुमेरपुर. जीणमाता मंगल पाठ के दौरान नृत्य करते श्रद्धालु।