- Hindi News
- रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
राज्यसरकार के निर्देशानुसार रोजगार कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन पाली के सहयोग से जिले के बेरोजगार आशार्थियों के लिए सोमवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार सहायता शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे शहर के बापू नगर स्थित रोटरी क्लब भवन में लगाया जाएगा। शिविर का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को उनकी योग्यतानुसार निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थानों से प्राप्त रिक्तियों के आधार पर नियोजित करवाना एवं मौके पर ही ऋण आवेदन पत्र तैयार करना है। इस शिविर के दौरान सरकारी एवं निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों में बीमा अभिकर्ता के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी पीआर नागौरा ने बताया कि यह शिविर शाम 5 बजे तक चलेगा।
3016पदों पर होगी नियुक्तियां
जिलारोजगार कार्यालय की ओर से राज्य एवं बाहर के राज्यों के करीब 200 नियोजकों को अपने यहां होने वाले रिक्त पदों की सूचना के लिए जानकारी भिजवाई गई थी। इनमें से लगभग 40 नियोजक एवं विभाग से 3016 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। शिविर में भाग लेने के लिए 3000 पंजीकृत बेरोजगार आशार्थियों को बुलावा पत्र भेजे गए हैं। साथ ही जिन्हें बुलावा पत्र नहीं भी मिला है, वे आशार्थी भी इस रोजगार सहायता शिविर में भाग ले सकते हैं।
येकंपनियां करेंगी भर्तियां
शिविरमे भाग लेने वाले शहर की महाराजा उम्मेद मिल, श्री सीमेंट, पिपलिया की प्रेम केबल, पिपलिया कलां की पीजी फॉइल्स, पिपलिया इंजीनियरिंग, भगवान महावीर हॉस्पिटल सुमेरपुर, जैतारण की सेडी, एलआईसी, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, बिड़ला सनलाइफ इंश्योरेंस, नेक्सस सिक्यूरिटी अकेडमी जयपुर, चेकमेट सर्विसेज जोधपुर, डागुर प्लेसमेंट एजेन्सी जोधपुर, शिव एग्रीको फालना, पेट्रोकान डिटेक्टिव एवं सिक्युरिटी सर्विसेज जयपुर, नवभारत फर्टीलाइजर जयपुर, युरेका फोब्र्स, लार्सन एवं ट्रूबो अहमदाबाद, श्री ओम कम्प्यूटर नेटवर्किंग,ई. सोल्यूशन और निंबोल की सिद्धि विनायक सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधि यहां रहे हैं।
इनपदों पर होगी भर्ती
कंपनियोंद्वारा डॉक्टर, डिप्लोमा, डिग्री इंजीनियर मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल, सेफ्टी स्टेवार्ड क्वालिटी कंट्रोलर कंप्यूटर ऑपरेटर, आई.टी.आई. प्रशिक्षित सभी ट्रेड, सेल्स मेनेजर, चालक, कंप्यूटर साइंस डेटा एंट्री ऑपरेटर ,लेबर, सिक्यूरिटी गार्डस, सिक्युरिटी सुपरवाइजर, टेली काॅलर, सिक्युरिटी आॅफिसर,