पाली . हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्से में हुई
बर्फबारी एवं प्रदेश के कुछ हिस्सों में गिरे ओले बारिश के कारण जिलेभर में सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।
पश्चिमी विक्षोभ का भी असर जिले पर दिखाई दे रहा है। रविवार का दिन का तापमान अब तक इस मौसम का सबसे कम रहा। इस कारण से दिन में भी सर्दी का असर दिखाई दिया। दिन का तापमान 24.9 डिग्री पर पहुंच गया है।
रविवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। शीतलहर के कारण धूप भी बेअसर दिखाई दे रही थी। वहीं रात का तापमान भी 6 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले चौबीस घंटे में सर्दी और तेज हो सकती है।
ठिठुरन
अगले 24 घंटे संभलकर
असर
अहसास
अगले दो तीन दिन तक रहेगा सर्दी का असर
60
14.20
150
18.60
240
22.40
शाम
दोपहर
सुबह
23.40
250
24.40
160
15.80
रविवार को हिल स्टेशन माउंट आबू पर न्यूनतम तापमान एक ही दिन में दो डिग्री लुढ़क कर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है तथा अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क कर 18 डिग्री सेल्सियस पर गया हैं। धुंध के बीच दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को झकझोर दिया। अल सुबह पोलो ग्राउंड पहाडिय़ां धुंध की आगोश में लिपटी नजर आई। यहां के पर्यटन स्थल भी सर्दी के कारण सूनसान रहे।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अगले चौबीस घंटे में सर्दी के तेवर और तेज हो सकते हैं। दिन का पारा 20 डिग्री तक जा सकता है तथा शीतलहर चलेगी। इस बार किसानों की फसलें चौपट होने के कगार पर है। पहले पानी की कमी और बाद में मौसम अनुकूल नहीं होना। दोनों ही वजह से फसलों को नुकसान तय था। ऐसे में कई किसानों को दो से तीन बार बिंजाई भी करनी पड़ी।
रविवार को दिन भर शीतलहर चली। शनिवार रात से ही सर्द हवाएं चलने लगी और शनिवार सुबह तक शीतलहर ने कड़ाके की ठंड का अहसास करवा दिया। दिन भर शीतलहर चलने से धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। दिनभर चली सर्द हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया। सुमेरपुर, शिवगंज, जैतारण,रायपुर-मारवाड़, बर, निमाज, मारवाड़ जंक्शन, फालना एवं बाली समेत जिलेभर में सर्दी असर दिखाने लगी है।
दिन तापमान
मंगलवार 27.0
बुधवार 28.2
गुरुवार 27.8
शुक्रवार 25.0