पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज आएंगे जीएम, साफ सुथरे हो गए फालना रानी के स्टेशन

आज आएंगे जीएम, साफ-सुथरे हो गए फालना रानी के स्टेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसी माह आने वाला है रेलवे बजट, जिले में चल रही रेलवे समस्याओं को जानेंगे जीएम

भास्करन्यूज | फालना/रानी/सेंदड़ा

उत्तरपश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल सिंघल शुक्रवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों का दौरा करेंगे। जीएम के आगमन से पूर्व फालना रेलवे स्टेशन एकदम नया लगने लगा है। रेलयात्री भी कहते दिखाए दिए कि काश एेसे रोज हो।

सिंघल आबूरोड में रेलवे से जुड़े कुछ कार्यों की शुरुआत करेंगे तो एक ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे, लेकिन इस समय उनका दौरा पाली जिले के लिए कुछ उम्मीदें भी बंधाता है। इसी माह रेलवे बजट आने वाला है। यदि जीएम के आगमन पर हमारे जनप्रतिनिधि उन्हें जिले की जरूरतें और समस्याएं समझाने में कामयाब रहे तो उम्मीद है कि इस बजट में इन समस्याओं का कुछ समाधान हो जाए। इसके साथ ही प्रत्येक स्टेशन पर नागरिक समितियां, व्यापार मंडल अन्य संगठनों को भी आगे आकर रेलवे से जुड़ी अपनी मांगे रखनी चाहिए। स्टेशनों पर खासतौर पर पीने के पानी, छाया, वेटिंग रूम और पूछताछ केंद्र संबंधी समस्याएं हैं।

शेष|पेज20

इसकेसाथ ही पाली मारवाड़ फालना में अधिकांश यात्री गाडिय़ों का ठहराव नहीं होने से भी लोग परेशान है।

ओवरब्रिजकी मांग : शहरमें सबसे व्यस्ततम स्थान पर बनी फाटक के कारण हर समय वाहनों के कारण जाम लगा रहता है। इस रोड से सिरोही जाने वाले वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यहां भारी यातायात रहता है। फाटक के बार-बार बंद रहने से ना केवल वाहन चालकों के साथ आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रेलमंत्रीको भेजा ज्ञापन : सुमेरपुर।सुमेरपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर एसोसिएशन ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में इस सत्र के रेल बजट 2015-16 में रेलों का ठहराव एवं आरक्षण कोटा डिब्बे बढ़वाने की मांग की।

सिंघलको सौंपेंगे ज्ञापन

रानी| रानीके रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक अनिल सिंघल एवं डीआरएम नरेश सालेचा निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक के आने की सूचना पर रानी रेलवे स्टेशन पर सफाई की गई। रेलवे स्टेशन एकदम नया सा लग रहा है। सिंघल के शुक्रवार को आगमन पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में विभिन्न लम्बी दूरी की सवारी गाडिय़ों के ठहराव की मांग तथा स्टेशन पर व्याप्त असुविधाओं के निवारण की मांग करेंगे।

जीएमसिंघल आज करेंगे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

सेंदड़ा| उत्तर-पश्चिमरेलवे के जीएम अनिल सिंघल शुक्रवार को कई जगह शिलान्यास करेंगे। साथ ही, आबूरोड से आऊवा के बीच निरीक्षण भी करेंगे। रेलवे पीआरओ अजमेर के अनुसार जीएम अनिल सिंघल स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार सुबह 9 बजे से निरीक्षण शुरू करेंगे। इससे पूर्व आबूरोड में गार्ड ऑफ आर्नर के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। आबूरोड में गार्ड ड्राइवरों के लिए बने रनिंग रूम तथा टीटी रूम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.45 बजे जीएम सिंघल फालना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर अल्पाहार करने के बाद दोपहर 3 बजे आऊवा स्टेशन तक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीधे अजमेर के लिए रवाना होंगे। फालना स्टेशन रेलवे आवासीय कॉलोनी, आरओबी आरयूबी का भी निरीक्षण किया जाएगा। अजमेर में सोलर पैनल का शिलान्यास करेंगे।

सबसे अधिक समस्या ट्रेनों के ठहराव की

मारवाड़जंक्शन पाली रेलवे स्टेशन को छोड़ दिया जाए तो अन्य प्रमुख स्टेशनों पर बहुत कम ट्रेनों का ठहराव होता है। जिसके कारण यात्रियों को पाली या मारवाड़ जंक्शन आना-जाना पड़ता है। शहर में औद्योगिक इकाइयों में रहने वाले श्रमिक वर्ग यहां बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां ठहरने वाली ट्रेनों के रुकने का समय भी काफी कम है। इस समय को बढ़ाने की जरूरत है।

यह है मुख्य समस्या

{फालनारेलवे स्टेशन पर सामान्य एवं एसी कोच स्टेशन पर जहां रुकते हैं, वहां पर शेड नहीं लगा हुआ है, जिससे बारिश एवं धूप से बचाव के लिए शेड की आवश्यकता है।

{गर्मी के समय रेलवे के सामान्य कोच पर नि:शुल्क जल व्यवस्था की जा रही थी। यह पिछले दो वर्षों से बंद है, उसे पुन: लागू करने मांग।

पेयजलकी है मुख्य समस्या

जिलेके सभी स्टेशनों पर पीने के पानी की समस्या एक बड़ी समस्या है। इन स्टेशनों पर पानी के लिए प्याऊ तो बनी है, लेकिन अक्सर वे बंद ही रहती हैं या उनमें इतना खारा पानी आता है कि वह पीने योग्य नहीं होता। इसी प्रकार गर्मियों में तो बिल्कुल गर्म पानी मिलता है। जरूरत इस बात की है सभी प्याऊ पर वॉटर कूलर लगाए जाएं।

{ट्रेन 17037 सिकंदराबाद से बीकानेर, 17038 बीकानेर से सिकंदराबाद।

{16311 बीकानेर से कोच्ची वल्ली ,16312 कोच्चिवली से बीकानेर।

{16533 भगत की कोठी से यशवंतपुर ,16534 यशवंतपुर से भगत की कोठी।

{19066 भगत की कोठी से बांद्रा ,19065 यशवंतपुर से भगत की कोठी।

{12957 नई दिल्ली अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस, 12958 अहमदाबाद से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस इन सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग मुख्य है।

{ट्रेन 17037 सिकंदराबाद से बीकानेर, 17038 बीकानेर से सिकंदराबाद।

{16311 बीकानेर से कोच्ची वल्ली ,16312 कोच्चिवली से बीकानेर।

{16533 भगत की कोठी से यशवंतपुर ,16534 यशवंतपुर से भगत की कोठी।

{19066 भगत की कोठी से बांद्रा ,19065 यशवंतपुर से भगत की कोठी।

{12957 नई दिल्ली अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस, 12958 अहमदाबाद से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस इन सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग मुख्य है।

महाप्रबंधक के दौरे को लेकर रेलवे अधिकारियों ने फालना स्टेशन अन्य शाखा कार्यालयों के रख-रखाव में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्लेटफार्म पर शेड के नीचे रात के समय लाइटें जगमगा रही है। प्लेटफॉर्म के दोनों तरफ जमा मिट्टी शाम होने तक श्रमिक निकालते रहे। स्टेशन बिल्डिंग समेत दौरे की पूर्व संध्या तक शाखा कार्यालयों के भवन पर रंग-रोगन कार्यालयों में टंगे सूचना पट्ट फ्रेम की चमक पुनर्जीवित करने का कार्य चलता रहा। तैयारियों को लेकर दौड़-भाग करते रहे।