ईओ चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन
सुमेरपुर | कच्चीबस्ती विकास समिति के महामंत्री देवीलाल मीणा ने ईओ पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मीणों के बास में स्थित रतनलाल जाट के मकान तक मुख्य सड़क से पानी के लाइन को 4 इंच की नई पानी की लाइन लगवाने, वार्ड संख्या 24 के अंतर्गत मुख्य सड़क के संपर्क में जुड़ी हुई गलियों, मीणा मेघवालों के वास में एवं शेष रहे गलियों में सीवरेज लाइन लगवाने एवं पोप योजना के साथ स्वर्ण जयंती रोजगार के आवेदन पत्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की मांग की।