एमएस कवाड़ स्कूल का वार्षिकोत्सव आज
पाली | एमएसकवाड़ स्कूल मे रविवार को ‘‘ अनुभूति‘‘ वार्षिकोत्सव 2016 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ अतिथि के तौर एसपी दीपक भार्गव मौजूद होंगे। स्कूल के संस्था प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम शाम सवा 6 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य प्रसंग मां है , जिसमें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्कूल के विद्यार्थी बढ़ चढ़कर ले रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटियां बना कर कार्यभार सौंपा गया।