- Hindi News
- 1500 हैक्टेयर वनक्षेत्र होगा हरा भरा, 5 फीट के 4 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
1500 हैक्टेयर वनक्षेत्र होगा हरा-भरा, 5 फीट के 4 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
जिले में फैले 34 हजार हैक्टेयर वन भूमि को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग ने हरित राजस्थान कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू कर रहा है। इस बार वन अधिकारियों ने जिले के 1500 हैक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण करने की योजना बनाई है। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों को चिह्नित करने के साथ ही नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि करीब 4 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधे ही हाइट 5 फीट लंबी होगी। इस पूरे कार्य पर 4 करोड़ की राशि खर्च होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग के हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत वन विभाग की ओर से पिछले वर्ष योजना के पहले चरण में 1600 हैक्टेयर भूमि में 5 लाख पौधरोपण किया गया था। अब दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि मानसून सीजन शुरू होने के पहले वन भूमि पर पौधरोपण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, इसमें निजी संस्थाओं की भागीदारी भी तय की जा रही है। दूसरे चरण में 4 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले की 11 11 नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
वनीयक्षेत्र में बढ़ेगी हरियाली, पर्यटकों में इजाफा होने की उम्मीद : अधिकारियोंके अनुसार वन क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन क्षेत्र को हराभरा बनाना जरूरी है। इसके चलते विभाग की ओर से प्रतिवर्ष वनीय क्षेत्र को ही टारगेट कर वहां पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है, ताकि यहां के हरे-भरे वातावरण के साथ ही पर्यटकों को खुशनुमा माहौल मिल सके। पर्यटकों का आंकड़े पर नजर डाले तो प्रतिवर्ष जिले में 5 लाख से अधिक पर्यटक जिले में रणकपुर बाली समेत अन्य वनीय क्षेत्रों में घूमने के लिए पहुंचते हैं। साथ ही गोरमघाट भी पर्यटकों में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
11नर्सरी में तैयार हो रहे 5 फीट के पौधे, 1 जुलाई से होगा पौधरोपण : विभागकी ओर से पाली, सैंदड़ा, बाली, सादड़ी सुमेरपुर सहित वन विभाग की कुल 11 नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। हर पौधे को 5 फीट तक तैयार करने के बाद ही उसे वन क्षेत्र में लगाया जाएगा। इसमें नीम, पीपल, गुगल, पलाश खाखरा के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन पौधों को 1 जुलाई से पौधरोपण किया जाएगा। 5 फीट के पौधे नर्सरी में तैयार करने के पीछे अधिकारियों का कहना है कि इससे पौधारोपण के बाद भी पौधों के सूखने का खतरा नहीं रहता है।
ओर तैयार करेंगे पौधे
^वनविभाग की ओर से हरित राजस्थान कार्यक्रम का दूसरा चरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस बार विभाग की ओर से 1500 हैक्टेयर में 4 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। मानसून सत्र शुरू होने से पहले संभवत: 1 जुलाई से पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा। -बालाजी करी, आईएफएस