हाईवे पर रिटायर्ड डीटीओ से लूट
भास्कर न्यूज | सांडेराव (पाली)
सांडेरावथाना क्षेत्र में बिरामी गांव के टोल नाका के निकट मंगलवार देर शाम को बदमाश इनोवा कार लूटकर भाग गए, जिसमें नकदी, जेवरात मोबाइल भी था। यह कार सुमेरपुर निवासी रिटायर्ड जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) सिकंदर खान पठान की है। घटना के वक्त पठान कार चला रहे थे, जिनके साथ उनकी बहन वृद्ध माता भी थी। ये तीनों लोग जोधपुर में रिश्तेदार से मिलकर सुमेरपुर लौट रहे थे। स्कार्पियो में आए बदमाशों की संख्या चार थी, जिन्होंने पीछा करते हुए तीन बार इनोवा कार को टक्कर भी मारी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक बदमाशों का पता नहीं लग पाया था।
पुलिस के अनुसार सुमेरपुर निवासी रिटायर्ड डीटीओ सिकंदर खान पठान (65) हज यात्रा के सिलसिले में अपनी माता फिरोजा बानो बहन रजिया के साथ जोधपुर में रिश्तेदार से मिलकर मंगलवार शाम इनोवा कार (आरजे 24 यूए 1122) से घर लौट रहे थे। देर शाम करीब आठ बजे सांडेराव से पहले बिरामी गांव में निर्माणाधीन टोल नाके के निकट पीछे से काले रंग की स्कार्पियो में आए बदमाशों ने उनकी कार को तीन बार टक्कर मारी। यह देख सिकंदर खान ने कार रोकी और बदमाशों का विरोध किया तो स्कार्पियो से उतरे चार युवकों ने माफी मांगते हुए उन्हें बातों में उलझाया। मौका देख एक युवक इनोवा कार स्टार्ट कर सुमेरपुर की ओर भाग गया, जिसमें रिटायर्ड डीटीओ का मोबाइल, जेवरात नकदी भी थे।
वृद्धा कार से नहीं उतरी तो दूर ले जाकर पटका
पीछेसे कार को टक्कर मारने के दौरान सिकंदर खान उनकी बहन नीचे उतर कर बदमाशों से उलझ गए, लेकिन उनकी वृद्ध माता कार में ही बैठी थी। बदमाशों ने माफी मांगते हुए दोनों भाई बहनों को बातों में उलझाया, लेकिन इस दौरान एक बदमाश कार लेकर वहां से सुमेरपुर की ओर भाग गया, जबकि उसके पीछे स्कार्पियो में बैठकर दूसरे बदमाश भी भाग गए, लेकिन करीब तीन-चार सौ फीट की दूरी पर बदमाशों ने वृद्धा को नीचे पटक दिया। रिटायर्ड डीटीओ का कहना है कि कार में उसका मोबाइल, जेवरात और नकदी भी थी, मगर जेवरात नकदी कितनी थी, इसका खुलासा उन्होंने रिपोर्ट में भी नहीं किया।
लुटेरे बोल रहे थे जोधपुर सांचौर क्षेत्र की भाषा
घटनाक्रमके बाद पीड़ित परिवार के लोग अन्य वाहन में लिफ्ट लेकर सांडेराव थाने पहुंचे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सुमेरपुर, फालना, तखतगढ़