पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में सुमेरपुर ब्लॉक कार्यकारिणी के हुए चुनाव

बैठक में सुमेरपुर ब्लॉक कार्यकारिणी के हुए चुनाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| सुमेरपुरस्थित राजकीय चिकित्सालय में सोमवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के सुमेरपुर ब्लॉक की बैठक जिलाध्यक्ष महेश बागड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश व्यास, उपाध्यक्ष नरपतसिंह सोलंकी, राजेंद्र चौधरी योजना मंत्री रतनसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुई। एसोसिएशन के जिला महामंत्री जालमसिंह चंपावत ने बताया कि बैठक के दौरान सुमेरपुर ब्लॉक में नर्सेज के चुनाव संपन्न हुई, जिसमें बंशीलाल वाघेला को संरक्षक, अर्जुनसिंह राठौड़ को ब्लाक उपाध्यक्ष, रमजान खान को ब्लाक सचिव, थानाराम भाटी को ब्लाक कोषाध्यक्ष, चंपालाल को ब्लाक संगठन मंत्री बनाया गया। इसी तरह कार्यकारिणी में उषा जोधा, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, भवानी शंकर व्यास, सुलोचना शर्मा, हीरालाल, रमेश सांडेराव, ताराराम, असलम छीपा अंबा देवी को कार्यकारिणी में अन्य पदों पर नियुक्त किया गया। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत कई जने मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...