कुल्हाड़ी से वार कर महिला को किया घायल
नाणापुलिस थाने में गुरुवार को चामुंडेरी निवासी एक महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। घायल हुई महिला का नाणा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चामुंडेरी निवासी जितेंद्रसिंह ने नाणा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां अन्नू कंवर पर गुरुवार को पड़ोसी कानाराम प्रजापत ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। रिपोर्ट में बताया कि महिला ने घर के आंगन के सामने अवैध रूप से नींव खोदकर पक्का निर्माण करने का विरोध किया था, जिसे लेकर आरोपी कानाराम नाराज हो गया और महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।