- Hindi News
- लोडिंग रिक्शों के लिए नया स्टैंड निर्धारित
लोडिंग रिक्शों के लिए नया स्टैंड निर्धारित
शहरमें यातायात व्यवस्था में सुधार हाथ लॉरियों की व्यवस्था को सुधार को लेकर पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत थानाधिकारी अचलदान र|ू ने मुख्य बाजार का अवलोकन किया। कुमावत ने बताया कि लोडिंग रिक्शों का स्टैंड तय कर लिया गया है। अब लोडिंग रिक्शों का स्टैंड सुमेरपुर मर्केंटाइल बैंक के पीछे होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह यहां सफाई करवाकर रिक्शा कर्मियों के लिए व्यवस्था की जाएगी।
हाथलॉरी वालों का भी होगा स्थान तय : यातायातव्यवस्था में सुधार के लिए लोडिंग रिक्शे वालों का स्थान तय किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एक-दो दिन में स्थान तय होगा।