पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 को

पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीचारभुजा मंदिर भीमालिया के तत्वावधान में 12 फरवरी को भीमालिया गांव में तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों में ट्रस्ट कमेटी के सदस्य तथा समाजबंधु जोर-शोर से जुटे हुए हैं। सम्मेलन में 13 जोड़े पाणिग्रहण संस्कार अंगीकार करेंगे। इस दौरान समाज की तरफ से कन्यादान में उपहार भी दिए जाएंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष भीकमचंद सिसोदिया, मंत्री मांगीलाल डाबी तथा सुमेरपुर के रमेश राखेचा ने बताया कि विवाह आयोजन में 13 जोड़े परिणय सूत्र बंधेंगे। कार्यक्रम में बुधवार को विनायक पूजन, गुरूवार को भोजन प्रसादी, बडी बंदौली निकालने के बाद भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।



शुक्रवार को बारातों का स्वागत, अल्पाहार, तोरण सामेला, वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...