पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समझाइश को बुलाया था, थाने में झगड़ने पर साला बहनोई गिरफ्तार

समझाइश को बुलाया था, थाने में झगड़ने पर साला-बहनोई गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| महिलाथाने में पुलिस के सामने झगड़ा करने पर पुलिस ने साला-बहनोई को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन दोनों को दहेज प्रताड़ना के मामले में समझाइश वार्ता के लिए बुलाया था। पुलिस के अनुसार नया गांव निवासी भंवरलाल वाल्मीकि पुत्र गुलाबराम ने अपनी बहन की शादी सुमेरपुर निवासी जितेंद्र पुत्र बालूराम वाल्मीकि से कर रखी है। पिछले कुछ समय से मारपीट प्रताड़ना से परेशान होकर भंवरलाल की बहन अपने पीहर में आकर बैठ गई, जिसकी ओर से पति जितेंद्र समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दी गई। इस रिपोर्ट को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश वार्ता के लिए सोमवार को महिला थाने में बुलाया था। थाने में ही भंवरलाल उसका बहनोई जितेंद्र आपस में झगड़ा करने लगे, जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...