एमएस कवाड़ स्कूल में मनाया वार्षिक उत्सव
पाली | नयागांव स्थित एमएस कवाड़ स्कूल मे रविवार को वार्षिक उत्सव ‘अनुभूति मां एक स्पर्श‘ बडी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ एसपी दीपक भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों के सम्मान मे साफा माल्यार्पण कर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रजनीश वैष्णव ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने ‘‘ जो भेजी दुआ‘ तथा लागा चुनरी मे दाग जैसे गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी, तो किसी ने लोरी - लोरी चंदनिया छुप जाना रे, आज मै ऊपर आसमां नीचे गानों की प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे बाल विवाह, स्त्री शिक्षा, भ्रष्टाचार, कन्याभ्रूण हत्या जैसे विषयों के प्रति सजगता दिखाई तथा निरक्षरता को जड़ से खत्म करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य आरडी शर्मा ने विभिन्न गतिविधियों में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र पारितोषिक सम्मानित किया।