सुमेरपुर| श्रीचेतन विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय का शुक्रवार को
सुमेरपुर| श्रीचेतन विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय का शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह वैदिक यज्ञ के साथ आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित नेतरा, अर्जुन गहलोत, विद्यालय अध्यक्ष गणेशमल विश्वकर्मा एवं सचित गुलाबसिंह राजपुरोहित बाउवा का बहुमान किया। मुख्य अतिथि राजपुरोहित ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति महान रही है। जीवन में उत्तम संस्कार जहां से भी प्राप्त हो, उन्हें ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर केशवदेव शर्मा, चंपालाल सोनी, गुलाबसिंह राजपुरोहित, अचलचंद्र, नरसाराम, सुमेरसिंह, गोविंदराम, कैलाश कुमार, छगनलाल, कानसिंह राणावत, खेताराम आदि मौजूद थे।
‘हमारी भारतीय संस्कृति हमेशा महान’