सुमेरपुर| नगरपालिका में वार्षिक बजट को लेकर साधारण बैठक शनिवार
सुमेरपुर| नगरपालिका में वार्षिक बजट को लेकर साधारण बैठक शनिवार को आयोजित होगी। अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका हॉल में दोपहर तीन बजे पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में साधारण बैठक आयोजित होगी। जिसमें वित्त समिति द्वारा प्रस्तावित वार्षिक बजट पर मंथन कर पारित किया जाएगा। पिछले चार दिन पूर्व पालिका द्वारा बैठक बुलाई थी, लेकिन पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था।
बजट को लेकर होगी बैठक आज