सिंहप्रस्थ सरोवर पर शहरवासी कल करेंगे श्रमदान
स्वच्छभारत अभियान के तहत हाउसिंग बोर्ड स्थित सिंहप्रस्थ सरोवर में रविवार को श्रमदान कार्यक्रम उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ की मौजूदगी में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। सभी समाज, संगठन स्वयंसेवी संस्थाएं भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए एसडीएम महिपालकुमार भारद्वाज पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में रोकडिय़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में 36 कौम के लोगों की बैठक हुई। बैठक में बिंदुवार चर्चा की। एसडीएम भारद्वाज ने कहा कि अनेकता में एकता हमारे देश गांव की संस्कृति रही है। क्षेत्र में मनाए जाने वाले पर्व इस संस्कृति को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सरोवर एंव तालाब पूजन कार्यक्रम सामाजिक संस्कृति के द्योतक माने जाते हैं। पालिकाध्यक्ष कुमावत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर होती जा रही है। सामाजिक संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए 36 कौम ने यह बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर कार्यक्रम को को सफल बनाना है।
पार्षदों का पुरा सहयोग
^महाश्रमदान कार्यक्रम के लिए नगर पालिका मंडल के सभी पार्षदों का राजनीति से उपर उठकर समर्थन मिला है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। -पोपटजैन पार्षद न.पा. सुमेरपुर
शहर में जगी विकास की भावना
^इसआयोजन से शहरवासियों में विकास एक नई भावना जगी है और हर समाज, संगठन व्यक्ति का सहयोग मिल रहा है। यह बड़ी बात है। -जहीरुद्दीनपठान, समाजसेवी, सुमेरपुर
हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास
^इसकार्यक्रम की सफलता के लिए हमने समितियां गठित कर हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया है। इसके लिए शहर का भरपूर समर्थन मिल रहा है। युवा टीम खूब मेहनत कर रही है। -जोरावरसिंह,सदस्य, युवा समिति सुमेरपुर
धन की नहीं आएगी कमी
^इसकार्यक्रम को लेकर शहरवासियों ने पूरा समर्थन दिया है। इसलिए सरोवर की फिजां बदलने में धन की कोई कमी नहीं आएगी। -नटवररामीणा सदस्य, धन संग्रह समिति सुमेरपुर
ढोल-नगाड़ों के साथ जाएंगे श्रमदान करने
बैठकमें 36 कौम की मौजूदगी में सर्वसम्मति से रविवार को सुबह 10 बजे खेड़ादेवी, भैरूचौक, शीलता माता चौक, गजानंद मंदिर, जाखानगर, संजय नगर, आर्यसमाज, उंदरी, होली चौक हाउसिंग बोर्ड से ढोल ढमाकों के साथ जुलुस के रूप में रवाना होकर सुबह 11.30 बजे जालोर चौराहे पहुंचने का निर्णय लिया। यहां से जुलुस के रूप में सिंहप्रस्थ सरोवर तालाब जाकर पूजा-अर्चना के साथ श्रमदान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर तखतसिंह राठौड़, परबतसिंह राठौड़, लक्ष्मीनारायण, नटवर रामीणा, नारायणलाल कुमावत, गणेश चौधरी, जगदीश मेवाड़ा, कालूसिंह, दीपक भाटी, नरेश माली, सुभाष मेवाड़ा, पोपटलाल जैन, जोरावरसिंह, नगेंद्र शर्मा, राजेश जोशी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
घर-घर किया जनसंपर्क
कार्यक्रमको लेकर शुक्रवार को शहर में समाजसेवी नटवर रामीणा के नेतृत्व में जनसंपर्क कर धन संग्रह किया। वहीं जनसंपर्क समिति द्वारा घर-घर संपर्क कर पेंपलेट वितरित किए पीले चावल देकर कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दिया। उधर जाखानगर स्थित फ्यूचर प्वाइंट उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सिंहप्रस्थ सरोवर तालाब को साफ करने लोगों को श्रमदान के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 के छात्र-छात्राओं ने भैरूचौक क्षेत्र में रैली निकाल कर पानी बचाओ अभियान के लिए श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।