सेल टैक्स विभाग ने की कार्रवाई, ट्रक जब्त
सुमेरपुर | शहरके जालोर चौराहा स्थित वाहन चेकिंग के दौरान सेल टैक्स के एसीटीओ ओमप्रकाश विश्नोई ने स्क्रेप आयरन से भरे ट्रक को रूकवाया और तलाशी ली। तलाशी में बिल नहीं मिला, जिस पर ट्रक को विभाग द्वारा जब्त किया। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक स्क्रेप से भरा ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसीटीओ विश्नोई ने पुलिस थाने पहुंच कर जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तखतगढ़ रोड से सोमवार को ट्रक को जब्त कर चालक गिराधड़ा निवासी दिनेश पुत्र उकाराम भील को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।