पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज जिले के 45 केंद्रों पर 15,357 अभ्यर्थी देंगे पटवारी भर्ती परीक्षा

आज जिले के 45 केंद्रों पर 15,357 अभ्यर्थी देंगे पटवारी भर्ती परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा 13 फरवरी को पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहली बार बड़े स्तर होने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए जिलेभर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच होने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं।
रीट परीक्षा के बाद इस परीक्षा में भी प्रशासन के लिए नकल रोकना बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगाएं जाएगे। परीक्षा कॉर्डिनेटर हरिराम मीणा ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केन्द्राधीक्षक को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। ब्लू टूथ की आशंका के चलते कान पर मफलर या स्कार्फ लगाने वाले, चश्मा पहनने वाले, कान पर हाथ रखकर पेपर हल करने वाले, अकेले ही बातचीत करने वालों पर नजर रहेगी।

परीक्षा के दौरान बाथरूम जाने वाले हर परीक्षार्थी का रिकॉर्ड भी बोर्ड में भेजा जाएगा। अवांछित सामग्री को रोकने के लिए केंद्र में जूते, मौजे आदि की भी तलाशी ली जाएगी। पर्यवेक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक एवं कम से कम दो वीक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा सामग्री खोली जाएगी। जिसकी वीडियोग्राफी होगी। प्रश्न पत्र रखने के लिए निर्धारित कक्षों में फोटो कॉपियर, स्केनर, फैक्स मशीन आदि उपकरण नहीं रखे जा सकेंगे।

परीक्षार्थियों को इन बातों को रखना होगा ध्यान
उपस्थिति पत्र पर चस्पा करना होगा रंगीन फोटो परीक्षार्थी की पुलिस आंतरिक सतर्कता दल तलाशी लेगा। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, स्वयं का रंगीन फोटो, फोटोयुक्त आईडी दिखाने होंगे। फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में चुनाव पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक दस्तावेज पेश करना होगा। केंद्र में बैग, पर्स, कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, पेजर, सेल्युलर, ब्लू टूथ, घड़ी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जाए जा सकेंगे।

तख्तीसाथ लाने की होगी अनुमति
परीक्षा केंद्रों की अधिकता फर्नीचर की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते परीक्षार्थियों को तख्ती या गत्ता साथ लाना होगा। फर्श पर बैठक व्यवस्था होने की स्थिति में गत्ता या क्लिप बोर्ड ले जाने की अनुमति दी जाएगी। तख्ती पर किसी भी प्रकार की लिखावट होने पर परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिले भर में 800 परीक्षार्थियों को तख्तियां के साथ ही नीचे ही बैठकर परीक्षा देनी होगी।

नीला पारदर्शी पेन लाना होगा, अन्य की अनुमति नहीं
पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2015 में प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थी को पारदर्शी नीला पेन लेकर जाना होगा। अन्य किसी प्रकार के पेन लाने की अनुमति नहीं होगी। पारदर्शी पेन का मतलब ऐसे पेन से है, जिसकी बॉडी पारदर्शी हो और अंदर लगा रीफिल साफ नजर आता है। इसका उद्देश्य पेन के माध्यम से ब्लू टूथ जैसे उपकरण को रोकना है।

12 बजते ही बंद होगा गेट
परीक्षाशुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र खोले जाएंगे। 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के साथ ही केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक और समापन से आधा घंटे पहले तक बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा पूर्ण होने से पांच मिनट पहले कक्ष बंद हो जाएगा।

अतिरिक्त बस ट्रेनें होगी संचालित
पटवारी परीक्षा को लेकर रोडवेज की और से अभ्यर्थियों की सुविधाओं के अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। साथ ही दो स्पेशल ट्रेनें कई ट्रेनों के फेरे कोच भी बढाएं गए हैं। इतना ही प्राइवेट बसे भी संचालित होगी।

नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम
- परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर दी गई हैं। नकल रोकने के लिए अतिरिक्त जाप्ता लगाया जा रहा हैं। इसके साथ ही पुलिस शिक्षा विभाग का भी सहयोग लेकर सफल आयोजन कराया जाएगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए। हरिराम मीणा, एसीईओ परीक्षा कॉर्डिनेटर।


खबरें और भी हैं...