पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंचाई के लिए चौथी पाण का पानी खोला

सिंचाई के लिए चौथी पाण का पानी खोला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाईबांध से सिंचाई के लिए शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के एक्सईएन प्रतापसिंह चावड़ा ने नहर की मुख्य केनाल का गेट खोल दिया। शनिवार से किसानों की बाराबंदी लागू होगी। पांच दिन में किसानों को प्रतिदिन 40 एमसीएफटी पानी छोड़ा जाएगा। वहीं किसानों को 40 एमसीएफटी पानी सिंचाई के लिए मिलेगा। किसानों के आंदोलन के दौरान अंतिम वार्ता में केवल गेहूं की फसल को ही पानी देने का निर्णय किया था और कमांड क्षेत्र के सभी पटवारियों को गेहूं की फसल की गिरदावरी करने के निर्देश दिए ओर इसी के अनुरूप पटवारियों ने गिरदावरी कर रिपोर्ट सौंप दी, जिसके आधार पर विभाग के कर्मचारियों ने बाराबंदी बनानी शुरू की है। जो शनिवार को किसानों को सौंपी जाएगी।

पुलिसने किया फ्लैग मार्च : जवाईबांध में पानी की कमी को देखते हुए और पानी की चोरी को रोकने के लिए एसपी दीपक भार्गव के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस उप अधीक्षक अमरसिंह चंपावत थानाधिकारी सुमेरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस ने जवाई की मुख्य नहर, सांडेराव, बिठिया, पावा, कोसेलाव तखतगढ़ की नहरों पर फ्लैग मार्च किया। यह पांच दिन तक सुमेरपुर, सांडेराव, तखतगढ़, आहोर नोसरा थाने के अधिकारी पुलिसकर्मी लगाकर मॉनिटिरंग करेंगे। शेष|पेज16

अधिकारीभी रहेंगे तैनात

नहर में पानी खोलने के पश्चात परटवारी, ग्राम सेवक से लेकर एसडीएम डीएसपी तक के अधिकारी चौबीस घंटे नहरों पर भ्रमण कर मॉनिटरिंग करेंगे। एसडीएम महिपाल भारद्वाज ने बताया कि सिंचाई के समय मुख्य नहर, माइनर वितरिका पर हेड से लेकर टेल तक ग्राम सेवक, पटवारी पुलिसकर्मियों के अलावा संबंधित थानाधिकारी तहसीलदार निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी किसान ने पानी की चोरी की या गेहूं के अलावा किसी फसल को पानी पिलाया तो दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जवाई बांध में पानी की कमी को देखते हुए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

खबरें और भी हैं...