पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदल देंगे सिंहप्रस्थ सरोवर का स्वरूप

बदल देंगे सिंहप्रस्थ सरोवर का स्वरूप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरवासियों की जिद

स्वच्छभारत अभियान के तहत 14 फरवरी को पूरा शहर हाऊसिंग बोर्ड स्थित सिंहप्रस्थ सरोवर का स्वरूप बदलने के लिए उमड़ेगा। इसको लेकर नगर पालिका, प्रशासन स्वयंसेवी संस्थाओं ने तैयारी कर ली है और एक साथ हजारों हाथ वर्षों पुराने इस तालाब को तैयार करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से शहरवासियों की मंशा के अनुरूप हो रहे इस कार्य में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन छत्तीस कौम के लोग सफल बनाने में लगे हुए हैं। प्रशासन स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी शहरवासियों से तालाब पर प्रस्तावित सफाई अभियान कार्यक्रम में सहयोग की अपील कर रहे हैं।

कर्मचारी भी करेंगे सहयोग

^यह अच्छा कार्य है। हमने स्वयं भी आर्थिक सहयोग किया है। सामाजिक संगठनों व्यापारियों के सहयोग से 14 फरवरी को हजारों लोग सिंहप्रस्थ सरोवर में श्रमदान करेंगे। -महिपालभारद्वाज, उपखंड अधिकारी, सुमेरपुर

प्रतिष्ठान बंद रखेंगे

^14 फरवरी को तालाब में श्रमदान के दौरान सभी व्यापारी प्रतिष्ठान सुबह 10 से 1 बजे तक बंद रखकर श्रमदान करेंगे। इसमें सभी व्यापारी सहयोग करेंगे। -विनोदमेहता, अध्यक्ष व्यापार संघ, सुमेरपुर

सभी का सहयोग मिल रहा

^शहरका एक मात्र सिंहप्रस्थ सरोवर तालाब को सुंदर उपयोगी बनाने के लिए हम सहयोग करने के लिए तैयार है। प्रशासन के अलावा शहरवासियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। -डॉसुरेश भंडारी, समाजसेवी, सुमेरपुर

हर परिवार का होगा साथ

^स्वच्छ भारत अभियान के तहत तालाब की फिजां बदलने के लिए बैठक में सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और हर परिवार का इस पुण्य कार्य में सहयोग होगा। -जोरारामकुमावत, अध्यक्ष, नगर पालिका सुमेरपुर

यह संगठन देंगे सहयोग

भारतमिशन परिषद, परशुराम पंडित परिषद, महावीर इंटरनेशनल, हाऊसिंग बोर्ड विकास समिति, विवेकानंद नगर विकास समिति, गांव चौपरी नारायण चौधरी, धर्माराम प्रजापत, जयंतिलाल जैन, उपखंड अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत, पार्षद पोपट, लक्ष्मीनारायण मालवीय, रमेश राठौड़, दीपक भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, नटवर रामीणा, जोरावरसिंह एडवोकेट, केसाराम मेड़तिया, जयरूद्दीन पठान आदि सहयोग देंगे।

सिंहप्रस्थ सरोवर।

खबरें और भी हैं...