दो ग्रामसेवकों सहित ईओ को चार्जशीट
जिलाजन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की बैठक में गुरुवार को कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने पिपलियां कला केसरपुरा ग्रामसेवक को चार्जशीट देने दयालपुरा के ग्रामसेवक के विरुद्ध जांच कर नौकरी से बेदखल करने के आदेश जारी किए। अटल सेवा केंद्र में आयोजित हुई इस बैठक में 23 में से 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने कहा कि समिति में दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से हल हो जाना चाहिए ताकि शिकायत करने वालो को समय पर न्याय मिल सकें। उन्होंने गढ़वाड़ा में गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाने, दूदनी में मुख्यमंत्री आवास योजना में किस्त के भुगतान के निर्देश दिए। उन्होंने बीपीएल में मौसमी देवी तख्तगढ़ का नाम जोड़ने, केसरपुरा में ग्राम सेवक के विरुद्ध घटिया निर्माण करवाने के विरुद्ध चार्ज शीट जारी करने, गुलाबपुरा गोचर भूमि से अतिक्रमण पूर्णतया हटाने आवश्यकता पड़ने पर महिला पुलिस बल तैनात कर कार्यवाही कराने, दयालपुरा में आंगनवाड़ी केन्द्र भवन अतिक्रमण हटाकर बनाने, ठाकरवास गांव में खेल मैदान भूमि आंवटन, सुमेरपुर में सवाई सिंह को खेत में जाने का रास्ता देने, जवाली में जलग्रहण समिति द्वारा गलत पाइप लाईन बिछाने, चावंडिया में आदर्श विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाकर सीमांकन करने, गेलावास में नाले पर चबूतरी बनाने, बिठू में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
ईओको चार्जशीट
तखतगढ़की रागिनी जैन की शिकायत पर जन सुनवाई दर्ज शिकायतों का निस्तारण नहीं करने के संबंध में उन्होंने ईओ तखतगढ़ को निर्देश दिये कि अब तक प्रार्थी को आबादी भूमि पर पट्टा क्यों नहीं दिया गया हैं जबकि आस पास के लोगों को पट्टे जारी कर दिये गये हैं। प्रार्थी ने अप्रेल में नगर पालिका में पैसे जमा करवा दिये हैं इसमें तुरंत कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्त कर एवं ईओ को चार्ज शीट जारी करने के निर्देश दिए।
शेष| पेज 13
फुलादमें गलत जगह पानी की टंकी बनवाने पर उच्च अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए।