भास्कर न्यूज | सुमेरपुर
भास्कर न्यूज | सुमेरपुर
शहरमें शनिवार को आयोजित होने वाली पटवारी परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम महिपालकुमार भारद्वाज द्वारा उपखंड कार्यालय में केंद्राधीक्षक अतिरिक्त केंद्रधीक्षकों की बैठक लेंगे। बैठक में परीक्षा शांतिपूर्ण करवाने के लिए आदेश दिए जाएगा। बैठक में परीक्षा शांतिपूर्ण करवाने, परीक्षा की रूपरेखा बनाने तथा अधिकारियों कर्मचारियों को जिम्मेदारी देने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
12केंद्र पर 3909 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
शहरमें शनिवार को आयोजित होने वाली पटवारी परीक्षा में 3909 परीक्षार्थी अपना भाग्य अाजमाएगें। बीईईओ परबतसिंह राठौड़ ने बताया कि शहर में पटवारी परीक्षा के लिए 12 केंद्र होंगे। जिसमें राजकीय कॉलेज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीएलजी कॉलेज स्कूल, हिल ग्रो कर्नल्स एकेडमी, अरावली कॉलेज, एचसी बाफना, श्री चेतन विद्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर, डीएस संचेती नर्सिंग कॉलेज में 3909 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया। जबकि परीक्षा होने का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगी।
पटवारी परीक्षा कल, तैयारियाें को लेकर बैठक आज