पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 फरवरी को जिले के 45 केंद्रों पर 15357 परीक्षार्थी देंगे पटवारी परीक्षा

13 फरवरी को जिले के 45 केंद्रों पर 15357 परीक्षार्थी देंगे पटवारी परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा 13 फरवरी को पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहली बार बड़े स्तर होने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए जिलेभर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच होने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। रीट परीक्षा के बाद इस परीक्षा में भी प्रशासन के लिए नकल रोकना बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगाएं जाएगे। जिला पटवारी परीक्षा कॉर्डिनेटर हरिराम मीणा ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केन्द्राधीक्षक को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। ब्लू टूथ की आशंका के चलते कान पर मफलर या स्कार्फ लगाने वाले, चश्मा पहनने वाले, कान पर हाथ रखकर पेपर हल करने वाले, अकेले ही बातचीत करने वालों पर नजर रहेगी। परीक्षा के दौरान बाथरूम जाने वाले हर परीक्षार्थी का रिकॉर्ड भी बोर्ड में भेजा जाएगा। अवांछित सामग्री को रोकने के लिए केंद्र में जूते, मौजे आदि की भी तलाशी ली जाएगी। पर्यवेक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक एवं कम से कम दो वीक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा सामग्री खोली जाएगी जिसकी वीडियोग्राफी होगी। प्रश्न पत्र रखने के लिए निर्धारित कक्षों में फोटो कॉपियर, स्केनर, फैक्स मशीन आदि उपकरण नहीं रखे जा सकेंगे।

नीला पारदर्शी पेन लाना होगा, अन्य की अनुमति नहीं

पटवारीसीधी भर्ती परीक्षा-2015 में प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थी को पारदर्शी नीला पेन लेकर जाना होगा। अन्य किसी प्रकार के पेन लाने की अनुमति नहीं होगी। पारदर्शी पेन का मतलब ऐसे पेन से है, जिसकी बॉडी पारदर्शी हो और अंदर लगा रीफिल साफ नजर आता है। इसका उद्देश्य पेन के माध्यम से ब्लू टूथ जैसे उपकरण को रोकना है।

कुल परीक्षा केंद्र

45

परीक्षार्थियों को इन बातों को रखना होगा ध्यान

उपस्थितिपत्र पर चस्पा करना होगा रंगीन फोटो परीक्षार्थी की पुलिस आंतरिक सतर्कता दल तलाशी लेगा। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, स्वयं का रंगीन फोटो, फोटोयुक्त आईडी दिखाने होंगे। फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में चुनाव पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक दस्तावेज पेश करना होगा। परीक्षा केंद्र में बैग, पर्स, कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, पेजर, सेल्युलर, ब्लू टूथ, घड़ी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जाए जा सकेंगे।

बदला जा सकेगा कटा फटा पेपर

परीक्षामें प्रश्न पत्र पुस्तिका और ओएमआर उत्तर पुस्तिका का कोई भाग कटा-फटा हुआ, पृष्ठ कम होने या पूर्ण रूप से मुद्रित होने की दिशा में परीक्षा शुरू होने से पहले ही बदला जा सकता है। ऐसा होने पर वीक्षक उसी सीरिज का प्रश्न पत्र और ओएमआर उत्तर सीट दोनों को सील्ड लिफाफे से बदलकर देगा। इसके लिए परीक्षार्थी को पहले की पेपर की जांच करनी होगी।

नकलरोकने के लिए लगेगा अतिरिक्त जाब्ता

^परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर दी गई हैं। नकल रोकने के लिए अतिरिक्त जाप्ता लगाया जा रहा हैं। इसके साथ ही पुलिस शिक्षा विभाग का भी सहयोग लेकर सफल आयोजन कराया जाएगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए। हरिराममीणा, एसीईओ परीक्षा कॉर्डिनेटर

तख्ती साथ लाने की होगी अनुमति

परीक्षाकेंद्रों की अधिकता फर्नीचर की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते परीक्षार्थियों को तख्ती या गता साथ लाना होगा। फर्श पर बैठक व्यवस्था होने की स्थिति में गत्ता या क्लिप बोर्ड ले जाने की अनुमति दी जाएगी। तख्ती पर किसी भी प्रकार की लिखावट होने पर परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिले भर में 800 परीक्षार्थियों को तख्तियां के साथ ही नीचे ही बैठकर परीक्षा देनी होगी।

12बजते ही बंद होगा गेट

परीक्षाशुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र खोले जाएंगे। 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के साथ ही केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक और समापन से आधा घंटे पहले तक बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा पूर्ण होने से पांच मिनट पहले कक्ष बंद हो जाएगा।

बजे तक का समय

12 से 3

कुल कर्मचारी व्यवस्था में

3000

तख्तियां पर कितने परीक्षार्थी परीक्षा देंगे

800

सुमेरपुर के केंद्रों पर परीक्षा देंगे

3909

शहर के केंद्रों पर परीक्षा देंगे

11448

केंद्र सुमेरपुर में बनाए

11

पाली शहर में होंगे परीक्षा केंद्र

34

खबरें और भी हैं...