पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तांबा लूट गिरोह के सरगना समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार

तांबा लूट गिरोह के सरगना समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करोड़ोंरुपए कीमत से भरे तांबे का ट्रक लूटने वाले गिरोह के सरगना हारुन और उसके उसके भाई फारुक को कोतवाली पुलिस भरतपुर जेल से प्राॅडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर बुधवार को पाली पहुंची। बीते दिनों ये दोनों आरोपी मुठभेड़ के दौरान भरतपुर पुलिस की गिरफ्त में आए थे, जिन्होंने पाली सुमेरपुर इलाके में भी कॉपर से भरे तीन ट्रक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दिल्ली से कबाड़ी राहुल को भी पाली लाया गया है, जिसने इस गिरोह से लूटा गया तांबा खरीदा था। इससे पहले पुलिस गिरोह के पांच सदस्यों दिल्ली से दो कबाड़ी को गिरफ्तार कर पाली ला चुकी है। उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों में आंतक बने हारुन मेव उसके भाई फारुख इरफान मेव को भरतपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनामी बदमाश हारुन मूलरूप से विशंभरा शेरगढ़ जिला मथुरा, यूपी का निवासी है, जो काफी साल से हरियाणा के मेव-मेवात इलाके के तिरवाड़ा पुन्हाना में सक्रिय है।

भरतपुर के तत्कालीन कलेक्टर गौरव गोयल के माता-पिता के साथ भी इसी गैंग ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। हारुन गैंग ने प्रदेश के पाली, उदयपुर, भरतपुर, चित्तौडगढ़ जिलों में कॉपर, परचून आदि के कीमती सामान से भरे बड़े ट्रकों को लूटा है। साथ ही स्कार्पियों, ईको स्पोर्टस जैसी लग्जरी कारों को लूटने की करीब 12 मामले दर्ज हैं। हाल में पाली शहर सुमेरपुर से तीन करोड़ के तांबे की लूटपाट की थी।

खबरें और भी हैं...