पेज 13 का शेष...
इससेआक्रोशित किसानों ने सोमवार से सुमेरपुर में पड़ाव डाला था। मंगलवार शाम आक्रोशित किसान पूरे जिले की पीने के पानी की आपूर्ति बाधित करने के साथ रेलवे ट्रैक रोकने की चेतावनी देकर जवाई बांध की तरफ कूच कर गए थे। शाम को प्रशासन ने उन्हें रामनगर स्कूल में रोका। बुधवार सुबह वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किसान आगे बढ़ गए थे। इसके बाद शाम को प्रशासन ने यह समझौता किया।
रामनगरसे रवाना होकर किसान पहुंच गए थे जवाई गांव तक : किसानआंदोलन में प्रशासन जनप्रतिनिधियों द्वारा तीसरे दिन भी समझाइश का दौर चलता रहा। रामनगर में रात्रि पड़ाव डाल कर बैठे किसानों ने सवेरे 10 बजे जवाई बांध की ओर कूच पर लिया। ऐसे में उपखंड अधिकारी महिपाल भारद्वाज डीएसपी अमरसिंह चंपावत ने रास्ते में कई बार समझाइश की, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए। वहीं दोपहर तक किसान जवाई गांव तक पहुंच गए और एसडीएम भारद्वाज ने वहां पहुंचकर किसानों को उपमुख्य सचेतक राठौड़ के सुमेरपुर पहुंचने वार्ता के लिए किसानों को आमंत्रित करने की सूचना दी। जिस पर किसानों ने जवाई बांध रेलवे स्टेशन तिराहे पर पड़ाव डाल दिया और एक प्रतिनिधि मंडल वार्ता के लिए रवाना हो गया।
दोकिसानों ने किया आत्महत्या का प्रयास : पानीकी मांग को लेकर तीन दिन से चल रहे आंदोलन में सोमवार को एक किसान ने टावर पर चढ़कर तो मंगलवार को एक ने फांसी खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बुधवार को भी दो किसानों ने नीम के पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों किसान नेताओं ने समझाइश के बाद दोनों को नीचे उतारा।
पुलिसने किया हल्का बल प्रयोग : बुधवारदोपहर प्रशासन से प्रथम वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने जवाई बांध की ओर कूच किया। इस दौरान कुछ किसान आक्रोशित हो गए तथा पेड़ उखाड़ने का प्रयास किया। तहसीलदार विमलेंद्र राणावत ने किसानों को कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन किसान नहीं माने। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
12फरवरी को खोली जाएगी नहर, आरएएसी पांच जिलों के अधिकारी रखेंगे निगरानी : जिलाकलेक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि समझौते के अनुसार जवाई नहर में 12 से 16 फरवरी तक पानी छोड़ा जाएगा। किसान आंदोलन को देखते हुए आरएसी की दो कंपनी बुलाई गई थी। इनमें से एक कंपनी को रोका गया है। साथ ही पांच जिलों के सिंचाई विभाग के अधिकारी, जिले के अधिकारी, पटवारी, कृषि अधिकारी अन्य स्टाफ इस दौरान यह निगरानी रखेंगे कि पानी टेल तक पहुंचे। बीच में कहीं पानी की चोरी या छीजत नहीं हो। आहोर क्षेत्र के दो सुमेरपुर क्षेत्र के तीनों पुलिस थानों की पुलिस भी 24 घंटे तैनात रहेगी।
वार्तामें यह रहे मौजूद : दिनभर वार्ता के दौरान उपमुख्य सचेतक राठौड़, आहोर विधायक राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे, जबकि प्रशासन की ओर से कलेक्टर गौतम, एसपी भार्गव, एडीएम बीके चांदोलिया, डीएसपी अमरसिंह चंपावत मौजूद रहे। वहीं किसान प्रतिनिधि मंडल में श्यामसिंह देवड़ा, पाली डेयरी चेयरमैन प्रतापसिंह बीठिया, उमाशंकर मूंदड़ा, रघुवीरसिंह बिसलपुर, धनसिंह राठौड़, महावीरप्रसाद राजपुरोहित, प्रेमाराम देवासी, अजयपालसिंह बेदाणा शामिल थे।
सभीने की एसडीएम की सराहना : आंदोलनसमाप्ति के पश्चात तीन दिन के आंदोलन में किसानों को धैर्य बंधाए रखने के लिए उपमुख्य सचेतक राठौड़, आहोर विधायक राजपुरोहित, कलेक्टर कुमार गौतम ने एसडीएम महिपाल भारद्वाज की सराहना की। वहीं किसानों ने भी सकारात्मक सोच के लिए एसडीएम को धन्यवाद दिया।
^वर्तमान में जवाई में लाइव 964 एमसीएफटी पानी है और डेड स्टोरेज से 150 एमसीएफटी पानी लिया जा सकता है। यह पानी 15 जुलाई तक काम में लिया जाएगा। इसके बाद विभाग के पेयजल स्रोतों से पानी काम में लेकर अगस्त माह तक आसानी से जिलेवासियों की प्यास बुझाई जा सकेगी। -सुनीलजोशी, एसई जवाई प्रोजेक्ट
धोलीधेड़ गांव...
रात्रिचौपाल में भी उठा मुद्दा : हाजीवासग्राम में गत दिनों आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामिणों ने जिला कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जिस पर जिला कलेक्टर ने रायपुर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे।