नेशनल डी वार्मिंग-डे का शुभारंभ आज
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता प्रधान राजेंद्रसिंह कोलीवाड़ा, उपप्रधान करणसिंह नेतरा, विकास अधिकारी दशरथसिंह राठौड़, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीपसिंह देवड़ा, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र त्रिवेदी, उच्च माध्यमिक विद्यालय नोडल प्रभारी अशोकपालसिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रवीण अरोड़ा में राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर विचार प्रस्तुत किए।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवड़ा ने 10 फरवरी को नेशनल डी वार्मिंग डे की तैयारियों के बारे में बताते हुए बताया कि देशभर में लगभग सभी राज्यों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला, बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से इसे सफल बनाने की कोशिशों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नेशनल डी वार्मिंग डी प्रोग्राम का शुभारंभ पूर्व दिवस पर 10 फरवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जयपुर में करेंगे। अभियान में 24 करोड़ बच्चों को पेट के कृमि से निजात दिलाना है। गत वर्ष की भांति इस भी 10 फरवरी नेशनल डी वार्मिंग डे पर आंगनवाड़ी केंद्रों तथा स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि एक से दो सात तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी एवं दो से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली दी जाएगी। सुमेरपुर में प्राथमिक उच्च प्राथमिक सरकारी 85 विद्यालयों में लगभग 9632 बच्चें एवं उच्च माध्यमिक सरकारी 45 विद्यालयों में लगभग 12825 बच्चें एवं गैर सरकारी मान्यता प्राप्त लगभग 120 विद्यालयों में 22364 एवं 150 आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 से 6 वर्ष तक लगभग 12058 बच्चे एवं 2303 किशोरी बालिकाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
भामाशाहस्वास्थ्य बीमा योजना की दी जानकारी
राज्यसरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एनएफएसए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना आरबीएसयाई में आने वाले परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य के लगभग एक करोड़ परिवार लाभांवित होंगे। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को समस्त सुविधाएं आईपीडी इलाज के लिए उपलब्ध होगी तथा कैश लेस होंगी। प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष चिंहित सामान्य बीमारियों के लिए 30 हजार रुपए तथा चिंहित गंभीर बीमारियों के लिए 3 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। बीमा से पूर्व की भी समस्त बीमारियां कवर होंगी, चिकित्सा प्रक्रिया से पूर्व 7 दिन तथा छुट्टी पश्चात के 15 दिन की चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा कवर होगी, ह्रदय रोग तथा अत्यधिक आघात की स्थिति में 100 से 500 रुपए तक प्रति परिवार प्रति वर्ष यात्रा भत्ता भी बीमा राशि में शामिल होगा तथा बीमा राशि खत्म होने के उपरांत भी आवश्यकता होने पर कॉपर्स फंड से स्वीकृति का प्रावधान दिया गया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद गिरी ने बताया कि बताया कि 10 फरवरी को शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसेलाव में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिशु स्वास्थ्य दिवस में 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अपनी माताओं के साथ बुलाया जाएगा। उन्हें आशाओं के द्वारा ओआरएस का घोल बनाना सिखाया जाएगा।
एवं टीकाकरण कार्यक्रम के साथ स्वस्थ समाज की अवधारणा पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कचरे बीनने वाले बच्चों का भी होगा सर्वे
राजकीय मेहता चिकित्सालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दैनिक भास्कर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने सवाल किया कि जो बच्चों सड़क के किनारों पर एकत्रित कचरों में सामग्री बेचकर अपना अपना पेट पालते है उन बच्चों का क्या होगा। जिस पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीपसिंह देवड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रवीण अरोड़ा ने उन बच्चों के लिए भी सर्वे करवाकर उनको भी इस योजना से जोड़ने को कहा।