पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो गुटों में लाठी सरियों से मारपीट

दो गुटों में लाठी सरियों से मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़। सूरजगढ़ मोड़ तिराहा बस स्टैंड पर शनिवार को दो गुटों के बीच लाठी-सरियों से मारपीट की वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मार से बचने के लिए दोनों गुटों के लोग नजदीकी दुकानों में छुपते नजर आए।
मौके पर पहुंची पुलिस झगड़ा कर रहे दो-तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। बाकी लोग फरार हो गए। इस दौरान जाम लग गया और तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। इस मामले में सूरजगढ के मोहल्ला नायकान निवासी योगेश नायक ने सूरजगढ़ के ही विक्की गुप्ता, अनिल गुप्ता, दिनेश बड़सीवाल सहित उनके दो-तीन साथियों के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने 17 हजार रुपए तथा सोने की चेन छीन लेने का मामला दर्ज कराया गया है।