जमीनी विवाद में लाठी भाटा जंग
जमीनी विवाद में शनिवार को दो पक्षों में लाटी भाटा जंग हो गई। दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आई। दोनों ओर से पुलिस में मामले दर्ज कराए गए। पुलिस ने बताया कि वार्ड छह के गोपीराम खटीक ने इसी वार्ड के ओमप्रकाश, नंदकिशोर, मोहनलाल, रामगोपाल, मदनलाल, नारायण, कृष्ण, बाबूलाल, रामबीर, सत्यप्रकाश आदि पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके उसके परिजनों पर लाठियों पत्थरों से मारपीट की। इधर, मोहनलाल खटीक ने रिपोर्ट दी है कि नोरंगलाल उर्फ रंगलाल, महेंद्र, धर्मपाल, किशन, बजरंग, प्रभुदयाल, फूलाराम, गिरधारीलाल, गोपीराम, विनोद, हरिराम, रामचंद्र, जयसिंह, निरंजन आदि ने उसके उसकी प|ी माया तथा अन्य परिजनों पर जानलेवा हमला करते हुए लाठियों पत्थरों से मारपीट की।