भामाशाह शिविर आज से
भामाशाह शिविर आज से
बुहाना| उपखंडके घरड़ाना कलां में सोमवार सुबह नौ बजे भामाशाह कार्ड योजना शिविर लगेगा। एसडीएम कमरुद्दीन ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के कारण सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिविर शुरू नहीं हो पाए थे। घरड़ाना कलां में तीन दिन तक कैंप चलेगा।
दोहजार से ज्यादा नामांकन
बिसाऊ| जटियाअस्पताल में लगाए गए भामाशाह नामांकन शिविर में 2145 महिलाओं को नामांकित किया जा चुका है। ईओ सुरेशकुमार मीणा ने बताया कि 6083 लोगों ने कुल फॉर्म भरे हैं। 1300 आधार कार्ड भी बनाए गए हैं। उधर लोगों ने कस्बे से तीन किलोमीटर दूर शिविर लगाने का विरोध किया है। कई भरे हुए फार्म अस्पताल के कोने में पडे़ हैं।
झाड़ूबंद आंदोलन स्थगित
खेतड़ी नगर| अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के आह्वान पर दो अक्टूबर को प्रस्तावित झाड़ू बंद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल जैदिया ने कि डीएलबी जयपुर में वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया।