पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की जिला कार्यकारिणी तैयार, घोषणा जल्द होगी

भाजपा की जिला कार्यकारिणी तैयार, घोषणा जल्द होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकी जिला कार्यकारिणी तैयार है। जल्द ही इसकी घोषणा होने की संभावना है। नामों की सूची लेकर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत जयपुर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से कार्यकारिणी के बारे में चर्चा की। उनके साथ कई ऐसे नेता भी जयपुर गए हैं जो नई टीम में आने की चाहत रखते हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा की नई टीम में 20 से अधिक पदाधिकारी होंगे। कुछ सक्रिय सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। जिले के बड़े नेताओं को सलाहकार मंडल एवं संरक्षक मंडल में शामिल करने की संभावना है।

राजीवसिंह शेखावत को 6 अगस्त को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें जल्द ही कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया था लेकिन सूरजगढ़ में विधानसभा उपचुनाव के कारण कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। बिजनेसमैन से राजनीति में आए शेखावत की टीम को लेकर लोगों को इंतजार है। सरकार में होने के बावजूद उपचुनाव में भाजपा की हार एवं डॉ. दिगंबरसिंह के साथ कुछ नेताओं के भीतरघात के आरोपों के बीच नई जिला टीम में अनुभवी एवं वरिष्ठ नेताओं को तव्वजो देने की कवायद की गई है।

^भाजपा जिला कार्यकारिणी में सभी जातियों एवं वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। नए चेहरे भी रहेंगे तो कुछ पुराने सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। दशहरे तक जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। -राजीवसिंहशेखावत, जिलाध्यक्षभाजपा