- Hindi News
- कैंटीन ईसीएचएस के प्रस्ताव को गति दिलाएंगे
कैंटीन ईसीएचएस के प्रस्ताव को गति दिलाएंगे
जिलासैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा शुक्रवार को चिड़ावा कॉलेज के खेल मैदान पर पूर्व सैनिकों की गौरव सेनानी रैली आयोजित की गई। सात वर्ष बाद आयोजित हुई इस रैली में चिड़ावा, सूरजगढ़, बुहाना और खेतड़ी के गांवों-कस्बों में रहने वाले एक हजार से अधिक पूर्व सैनिकों, 120 शहीद वीरांगनाओं और दिवंगत हुए 55 पूर्व सैनिकों की प|ियों ने अपने परिजनों सहित भाग लिया। गौरव सेनानी रैली की अध्यक्षता कर रहे जिला कलेक्टर एसएस सोहता और मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेश कुमार शर्मा ने चिड़ावा में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए सीएसडी कैंटीन, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और सैनिक कल्याण कार्यालय अधिक सुविधाजनक स्थान पर एक ही जगह बनवाने के लिए भूखंड आबंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाने सामूहिक प्रयास करने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने कहा कि पूर्व सैनिकों- शहीद वीरांगनाओं की समस्या समाधान के लिए उनके कार्यालय के दरवाजे खुले हैं। वहीं सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर शर्मा ने शहीद पैकेज बढ़ाने के प्रस्ताव सरकार द्वारा संचालित सैनिक कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के आरंभ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रतापसिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ-साथ विभागीय उपलब्धियों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में एसडीएम हीरालाल मीणा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी झुंझुंनू कमांडर अमीलाल कृष्णिया, ईसीएचएस प्रभारी मेजर प्रतापसिंह, चिंकारा कैंटीन झुंझुनूं के प्रभारी जयलाल मील, नरेंद्रसिंह रावत, अठारह जाट पूर्व सैनिक समिति संयोजक रतनवीर धनखड़, शिक्षाविद् श्रीराम थालौर, वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, संदीप कुमार, जगदीशप्रसाद मीणा, सतपालसिंह रणवा, सूबेदार मोहनलाल और प्रकाशचंद कुड़ी सहित अनेक लोग एवं रिटायर्ड सैन्य अधिकारी मौजूद थे। संचालन ओनरेरी कैप्टन लियाकत अली ने किया, जिसमें डालमिया गर्ल्स सीसै स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। दिनभर चले आयोजन में सेना अभिलेख कार्यालयों और अन्य महकमो के प्रतिनिधियों ने पूर्व सैनिकों, शहीद विरांगनाओं और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनकर निराकरण किया। इस अवसर पर एसबीबीजे बैंक चिड़ावा, रविंद्र हॉस्पीटल झुंझुनूं, मोतीलाल चौधरी, राकेश एकेडमी के महावीर पंघाल महावीर प्रसाद की ओर से शहीद वीरांगनाओं का शाल घड़ी भेंटकर सम्मान किया गया।
चिड़ाव