- Hindi News
- सूरजगढ़ उपचुनाव का परिणाम आज दोपहर तक आएगा
सूरजगढ़ उपचुनाव का परिणाम आज दोपहर तक आएगा
भास्कर न्यूज | जयपुर/झुंझुनूं
प्रदेशके चार विधानसभा क्षेत्रों सूरजगढ़ (झूंझुनू), वैर (भरतपुर), नसीराबाद (अजमेर) और कोटा दक्षिण (कोटा) में उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सवेरे 8 बजे शुरु होगी। सूरजगढ़ से कौन जीतेगा इसका फैसला मंगलवार दोपहर तक होना है। भाजपा के डॉ. दिगंबरसिंह सूरजगढ़ से पहली बार खाता खोलने की ख्वाहिश रखते हैं। जबकि कांग्रेस के श्रवण कुमार यहां से दूसरी पारी शुरू करने की उम्मीद लिए हुए हैं।
हालांकि भाकपा (माले), मेघदेशम पार्टी समेत कुल नौ प्रत्याशियों का भाग्य 13 सितंबर को ईवीएम में बंद हुआ था।