पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह 9 बजे से मिलेंगे रुझान, 12 बजे तक होगा फैसला

सुबह 9 बजे से मिलेंगे रुझान, 12 बजे तक होगा फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. राजस्थान में 13 सितम्बर को हुए उपचुनाव में चार विधानसभा सीटों के नतीजों के अनुसार भाजपा को झटका लगा है। यहां कांग्रेस को 3 और बीजेपी को 1 सीट मिली है। सूरजगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना झुंझुनूं जिला मुख्यालय के सेठ मोतीलाल कालेज में 12 टेबलों पर 22 राउंड में की गई।
राजस्थान की सूरजगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के श्रवण कुमार चुनाव जीत गए है। राज्य निर्वाचन विभाग के मुताबिक कांग्रेस के श्रवण कुमार ने बीजेपी के डॉ. दिगम्बर सिंह को 3,270 मतों से पराजित किया है। श्रवण कुमार को 70,527 मत और डॉ. सिंह को 67,257 मत मिले है। श्रवण कुमार ने बीजेपी से यह सीट छीनी है।
राजस्थान में कांग्रेस भारी
राजस्‍थान की चार सीटों में से कांग्रेस ने तीन अपने पाले में कर ली हैं। ये सीटें हैं नसीराबाज, वैर और सूरजगढ़। भाजपा को सिर्फ कोटा, दक्षिण सीट पर जीत मिली है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे से ईवीएम मशीनें खुलने लगेंगी। 9 बजे से रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। सोमवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी, बुहाना एसडीएम रिटर्निंग अधिकारी कमरूद्दीन ने मतगणना स्थल का जायजा लिया।
पर्यवेक्षक एके गुप्ता ने भी मतगणना स्थल पर तैयारियां देखीं। मतगणना एजेंट को सुबह छह बजे प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल, धारदार हथियार, किसी प्रत्याशी की पहचान संबंधी चिन्ह, झंडा-दुपट्टा आदि लाने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आज सुबह आठ बजे तक के डाक मतपत्र शामिल

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में साढ़े छह हजार सर्विस मतदाता हैं। रिटर्निंग अधिकारी कमरूद्दीन ने बताया कि सुबह आठ बजे तक प्राप्त होने वाले बैलेट पेपर को शामिल किया जाएगा।

कुलनौ प्रत्याशियों का भाग्य है ईवीएम में

सूरजगढ़ से कौन जीतेगा इसका फैसला मंगलवार दोपहर तक होना है। भाजपा के डॉ. दिगंबरसिंह सूरजगढ़ से पहली बार खाता खोलने की ख्वाहिश रखते हैं। जबकि कांग्रेस के श्रवण कुमार यहां से दूसरी पारी शुरू करने की उम्मीद लिए हुए हैं।
>सूरजगढ़ की ओर से आने वाले प्रत्याशी एवं एजेंट अग्रसेन सर्किल से मंड्रेला बाइपास होते हुए सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम में वाहन खड़े करेंगे।

> मतगणना के समय चूणा चौक से अग्रसेन सर्किल तक तथा राणी सती मंदिर रोड के सामने वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

> राणी सती मंदिर की ओर आने वाले वाहनों को बिड़दीचंद के कुएं से होते हुए निकाला जाएगा।

> प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन मंडावा मोड,पीपली चौक, अहिंसा सर्किल होकर सेठ मोतीलाल कॉलेज जा सकेंगे।

(ट्रैफिकइंचार्ज रणजीत सेवदा के निर्देशानुसार)