पूर्व सैनिकों की रैली की तैयारियां
जिलासैनिक कल्याण कार्यालय एवं स्थानीय प्रशासन इन दिनों पूर्व सैनिकों की गौरव सेनानी रैली की तैयारियों में जुटा है। सात वर्ष बाद इस साल चिड़ावा कॉलेज के खेल मैदान पर 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय आयोजन के लिए चिड़ावा, सूरजगढ़, बुहाना और खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों-कस्बों में पंपलेट बंटवाकर-मुनादी करवाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सोमवार सुबह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रतापसिंह शेखावत ने स्टाफ सदस्यों के साथ आयोजन स्थल पर पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों की सुविधार्थ की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रैली में उपरोक्त पंचायत समिति क्षेत्र के पूर्व सैनिक शहीद आश्रित भाग लेंगे। नगरपालिका ने भी रैली आयोजन में सहयोग शुरू कर दिया है। ईओ राजेंद्र सीगड़ के निर्देशानुसार जमादार विनोद कुमार की देखरेख में सोमवार सुबह रैली स्थल पर साफ-सफाई कर कचरा निस्तारण किया गया। एसडीएम हीरालाल मीणा ने भी अपने मातहत अधिकारियों-कर्मचारियों और रैली से संबंधित महकमों के प्रतिनिधियों को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
रैली मेंये होंगे काम
रैली में पूर्व सैनिकों-उनके आश्रितों और शहीद परिवारों की विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही जगह करवाने के प्रयास होंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रतापसिंह शेखावत ने बताया कि आयोजन स्थल पर बैंकर्स, ईसीएचएस (मेडिकल), सीएसडी कैंटीन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पूर्व सैनिकों-शहीदों उनके आश्रितों से संबंधित समस्त रिकार्ड्स, डीपीडीओ झुंझुनूं तथा स्थानीय प्रशासन से संबंध विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे। कर्नल शेखावत ने बताया कि इन काउंटर टेबलों पर पूर्व सैनिकों-शहीद परिवारों को राज्य सरकार के सहायता एवं कारगिल पैकेज, द्वितीय युद्ध पेंशन सम्मान भत्ता, डुप्लीकेट डिस्चार्ज बुक मंगवाने, छात्रवृत्ति एवं कन्या विवाह में सहायता दिलवाने, पता (होम एड्रेस) बदली करवाने का सत्यापन, आश्रित प्रमाण पत्र जारी करवाने, आर्मी ग्रुप इंश्योंरेस से सैनिक विधवाओं को पेंशन दिलवाने, आर्थिक रूप से कमजोरों को एक हजार रुपए प्रतिमाह पेनुरी ग्रांट पेंशन दिलवाने, सात हजार रुपए मृत्यु अनुदान राशि दिलवाने, सीएसडी कैंटीन एवं ईसीएचएस कार्ड बनवाने, शहीदों के आश्रित मां-बाप, प|ी बच्चों के रोडवेज में फ्री यात्रा पास, शहीद के आश्