पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिड़ावा में आज गौरव सैनानियों की रैली

चिड़ावा में आज गौरव सैनानियों की रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी,बुहाना, सूरजगढ़ चिड़ावा क्षेत्र की शहीद वीरांगनाओं, पूर्व फौजियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को गौरव सेनानी रैली होगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने झुंझुनूं रोड स्थित चिड़ावा कॉलेज के खेल मैदान पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से शुरू होने वाले आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली।

सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रतापसिंह शेखावत ने बताया कि रैली के उद्‌घाटन समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर सलविंद्र सिंह सोहता करेंगे। मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेश कुमार शर्मा होंगे। कर्नल शेखावत ने बताया समस्या प्रभावित पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों को समाधान वास्ते पीपीओ और डिस्चार्ज बुक साथ लानी होगी।

उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर लगने वाली बैंकर्स, ईसीएचएस (मेडिकल), सीएसडी कैंटिन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पूर्व सैनिकों-शहीदों उनके आश्रितों से संबंधित समस्त रिकार्ड्स, डीपीडीओ झुंझुनूं तथा स्थानीय प्रशासन से संबंध विभागों की काउंटर टेबलों पर पूर्व सैनिकों-शहीद परिवारों को राज्य सरकार के सहायता एवं कारगिल पैकेज, द्वितीय युद्ध पेंशन सम्मान भत्ता, डुप्लीकेट डिस्चार्ज बुक मंगवाने, छात्रवृत्ति एवं कन्या विवाह में सहायता दिलवाने, पता (होम एड्रेस) बदली करवाने का सत्यापन, आश्रित प्रमाण पत्र जारी करवाने, आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस से सैनिक विधवाओं को पेंशन दिलवाने, आर्थिक रूप से कमजोरों को एक हजार रुपए प्रतिमाह पेनुरी ग्रांट पेंशन दिलवाने, सात हजार रुपए मृत्यु अनुदान राशि दिलवाने, सीएसडी कैंटीन एवं ईसीएचएस कार्ड बनवाने, शहीदों के आश्रित मां-बाप, प|ी बच्चों के रोडवेज में फ्री यात्रा पास, शहीद के आश्रित की नियोजन कार्रवाई, पारिवारिक पेंशन के कागजात रिकॉर्ड में भेजकर पेंशन दिलवाने, वंचित लोगों के नाम रिकार्ड में जुड़वाने, पूर्व सैनिकों का नियोजन के लिए पंजीकरण एवं उन्हें बैंक राज्य सरकार की नौकरियां दिलवाने में मदद, शहीद वीरांगनाओं के बिजली कनेक्शन जल्द करवाने एवं पुलिस जमीन (राजस्व विभाग) में लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करवाने के अलावा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के कार्य होंगे।