2.35 करोड़ की चार सड़कें मंजूर
झुंझुनूं | मिसिंगलिंक योजना के तहत जिले में चार सड़कों की मंजूरी मिली है। सांसद संतोष अहलावत ने बताया कि 40 लाख रुपए की लागत से जाखोद बाइपास की डेढ़ किमी लंबी, सूरजगढ़ मंडी से रघुनाथपुरा तक की चार किमी लंबी रोड पर 75 लाख रुपए, खेदड़ों की ढाणी से पालोता का बास (अमरपुरा) तक की तीन किमी लंबी सड़क पर 70 लाख रुपए तथा बिसाऊ की दो किमी रोड पर 50 लाख रुपए खर्च होंगे।