पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोर्टी का 20 सदस्यीय दल 14 से 21 दिसंबर तक करेगा अफ्रीकी देशों का दौरा

फोर्टी का 20 सदस्यीय दल 14 से 21 दिसंबर तक करेगा अफ्रीकी देशों का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेडरेशनऑफ राजस्थान एंड इंडस्ट्रीज (फोर्टी) का 20 सदस्यीय दल 14 से 21 दिसंबर तक वेस्ट अफ्रीका के विभिन्न देशों का दौरा करेगा। फोर्टी इस दौरान दल सरकारी अधिकारियों, औद्योगिक समूहों, प्रवासी भारतीयों से चर्चा कर राजस्थान-वेस्ट अफ्रीका के बीच व्यापारिक संभावनाओं को तलाशेगा।

इंटरनेशनल बिजनेस फोरम के चेयरमैन आईसी अग्रवाल फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान से अफ्रीकी देशों में निर्यात की प्रचुर संभावनाएं है। केंद्र सरकार ने भी वेस्ट अफ्रीका से व्यापार बढ़ाने पर फोकस कर रखा है। पिछले कुछ वर्षों में वेस्ट अफ्रीकन देशों में आर्थिक नीतियों में व्यापक सुधार हुए हैं। साथ ही प्रशासनिक, शांति सुरक्षा के क्षेत्र में कदम उठाए हैं। फोर्टी के जिला संयोजक अनिल बंसल ने बताया कि आने वाले समय में वेस्ट अफ्रीका में जिन उत्पादों की मांग बढ़ेगी उनमें खनिज तेल, इंधन, मशीनरी, बॉयलर, जहाज नावों के ढांचे, जानवर, वनस्पति तेल और वसा, दवाइयां, शक्कर शक्कर के बने उत्पाद, परफ्यूम, मछली, सौंदर्य उत्पाद, तकनीकी चिकित्सा संबंधी उपकरण, वाहन, अनाज, नमक, पत्थर, प्लास्टर, चूना, सीमेंट, पेक फूड आदि उत्पाद जिनका राजस्थान में उत्पादन होता है और राजस्थान से निर्यात किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि फोर्टी ने राजस्थान के व्यापार उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए उद्देश्य से इंटरनेशनल बिजनेस फोरम का गठन किया है।