- Hindi News
- वयोवृद्ध, सेवानिवृत कर्मचारियों शिक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
वयोवृद्ध, सेवानिवृत कर्मचारियों शिक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
अग्रवालसमाज समिति की ओर से गुरुवार को अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सचिव राकेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के शुरू में महाराजा अग्रसेन कुलदेवी लक्ष्मी की पूजाअर्चना की गई। पूजाअर्चना में समिति अध्यक्ष सुशील सरावगी, अमर अग्रवाल, प्रयागचंद अग्रवाल, डॉ. केएल बंसल, सुभाष गुप्ता, चिरंजीलाल चौधरी सुनील सिंघल शामिल थे। दोपहर को अग्रवाल समाज सेवा दल ने सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और गोवंश को हरा चारा खिलाया। शाम को भवन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें समाज के बच्चों की एकल नृत्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
सूरतगढ़. अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए समाज के वयोवृद्ध सेवानिवृत कर्मचारी